{"_id":"62dba5a4b3b7fb65805ee2bd","slug":"himachal-weather-update-rain-and-flash-floods-in-himachal-landslide-on-bharmour-pathankot-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: चंबा, धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, शिमला में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: चंबा, धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, शिमला में बूंदाबांदी
Sat, 23 Jul 2022 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Jul 2022 07:26 PM IST
सार
भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे बग्गा के पास चट्टानें गिरने से शनिवार सुबह 6:00 बजे बाधित हो गया। एक घंटे बाद एनएच को बहाल किया गया।
विज्ञापन
चट्टानें गिरने से बाधित भरमौर-पठानकोट हाईवे।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में शनिवार को मानसून सामान्य रहा। शुक्रवार रात को चंबा और धर्मशाला में बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में शनिवार शाम तक 18 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू में छह, लाहौल-स्पीति-चंबा में तीन-तीन, मंडी-किन्नौर में दो-दो और कांगड़ा-सोलन में एक-एक सड़क मार्ग बंद रहा। कुल्लू में दो और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर तथा चंबा में 16 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
शनिवार को बरठीं में 11, डलहौजी में नौ, चंबा में पांच, शिमला में एक मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार रात को चंबा में 45, धर्मशाला में 37, पालमपुर में 29, डलहौजी में 23, कांगड़ा में 11, नाहन में 10, मंडी में तीन और शिमला में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। चंबा में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से लोगों के घरों और निजी शिक्षण संस्थान में मलबा घुस गया। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे बग्गा के पास चट्टानें गिरने से शनिवार सुबह 6:00 बजे बाधित हो गया। एक घंटे बाद एनएच को बहाल किया गया। जिला कांगड़ा में भारी बारिश से नालों और खड्डों का जलस्तर उफान पर है।
विज्ञापन
सिरमौर, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश में एक से 23 जुलाई के दौरान सामान्य से दो फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। सिरमौर, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। अन्य जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे हैं। प्रदेश में जुलाई के दौरान अभी तक 184 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस अवधि में 188 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 32.9 25.0
ऊना 32.8 25.8
हमीरपुर 30.8 23.6
कांगड़ा 29.5 23.6
धर्मशाला 29.2 21.0
नाहन 29.0 24.1
कल्पा 24.3 15.0
शिमला 24.3 17.0
चंबा 24.0 23.0
केलांग 22.5 12.2