फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather update, Monsoon weakened in state, rain expected from this day

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, प्रदेश में इस दिन से बारिश के आसार

Sat, 01 Oct 2022 01:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

प्रदेश में बीते पांच दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है। मानसून सीजन में अभी प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update, Monsoon weakened in state, rain expected from this day
हिमाचल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 4 अक्तूबर से प्रदेश के कई भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में बीते पांच दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है।

विज्ञापन


मानसून सीजन में अभी प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। सितंबर में मानसून के बादल सामान्य से 13 फीसदी अधिक बरसे। मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। उधर, जून में सामान्य से 34 और अगस्त में चार फीसदी कम बारिश हुई। जुलाई में सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 16.3, भुंतर 13.5, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.2, ऊना 21.0, नाहन 20.7, केलांग 7.5, पालमपुर 15.5, सोलन 15.7, मनाली 11.4, कांगड़ा 19.2, मनाली 17.1, बिलासपुर  21.0, हमीरपुर 20.2, चंबा 16.2, डलहौजी 15.4, कुफरी 13.0, रिकांगपिओ 11.6 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंकुला दर्रा के डीलक्स बस सेवा
वहीं, मनाली के शिंकुला दर्रा के लिए पर्यटन विकास निगम की डीलक्स बस सेवा शुरू हो गई है। शनिवार को मनाली से 20 सवारियों को लेकर बस शिंकुला के लिए रवाना हुई। जबकि सवारियां नहीं मिलने से बारालाचा के लिए बस नहीं जा सकी है। निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए स्नो प्वाइंटों के लिए बस सेवा शुरू की है। जिसका किराया 1,000 प्रति यात्री रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed