फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather Update Heavy rain schools closed in many districts Yamuna river in spate in Paonta Sahib

Himachal Rain: हिमाचल में भारी बारिश, कई जिलों में आज स्कूल बंद; पांवटा साहिब में यमुना नदी और नाले उफान पर

Wed, 06 Aug 2025 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Aug 2025 08:19 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में रात से भारी बारिश जारी है। कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। बुधवार सुबह से पांवटा साहिब में यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते पांवटा साहिब में यमुना नदी और नाले उफान पर है।

विज्ञापन
Himachal weather Update Heavy rain schools closed in many districts Yamuna river in spate in Paonta Sahib
पांवटा साहिब में यमुना नदी का रौद्र रूप - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रात से जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जिलों में शिक्षण संस्थान आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर के कई स्कूलों में अवकाश रहेगा, इसके साथ ही ठियोग, चौपाल, कुमारसैन डिवीजन में आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


भारी बारिश के दृष्टिगत सोलन जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी को नियत समय पर अपने-अपने कार्यालय पहुंचना होगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से पांवटा साहिब में यमुना नदी का रौद्र रूप
हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां नाले उफान पर हैं। इसी कड़ी में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पांवटा साहिब में यमुना नदी ने रौद्र रुप धारण कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना किनारे स्थित श्री राधा कृष्ण यमुना मंदिर के घाट की निचली सीढ़ियों तक पानी आ गया  है। यहां से यमुना नदी हरियाणा में प्रवेश करती है जिस कारण वहां पर भी जलस्तर बढ़ गया है यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हर वर्ष दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है।
 
Trending Videos

गौरतलब है कि दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिला सिरमौर के रेणुका में गिरि जटोन बैराज में जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण गेट खोल दिए है। गिरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गिरी नदी यमुना नदी की सहायक नदी है।

 

इसके अलावा उत्तराखंड आसन बैराज से भी रविवार रात को पानी छोड़ा गया। गिरी नदी के अलावा टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये टोंस नदी भी हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर किल्लोड के समीप यमुना में प्रवेश करती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के लिए, आप निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 या 112 डायल कर सकते हैं। 

 

एसडीएम की जनता से अपील
एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान नदी-नालो के किनारों व आस-पास जाने से परहेज करें। पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर स्थानीय गोताखोर की टीम तैनात की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed