फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Heavy rain alert in Himachal, people are advised to stay away from rivers and streams

Himachal Weather: हिमाचल में चंबा में बाढ़ आने से बहे छह मवेशी, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 28 Aug 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 08:34 PM IST
सार

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather update, Heavy rain alert in Himachal, people are advised to stay away from rivers and streams
चंबा में बाढ़ आने से बहे मवेशी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत कथेट में कुट्टीधार से लूणी नाले में आई बाढ़ में छह मवेशी बह गए। राज्य में कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बादल बरसे। शिमला में भी शाम के समय बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालने करने को कहा है। वहीं रविवार शाम तक हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन के कारण 44 सड़कें बंद रहीं। 20 ट्रांसफार्मर और पेयजल की एक योजना भी ठप है।  हालांकि जिला कुल्लू में मौसम खुलने से राज्य के किसान-बागवानों को बड़ी राहत मिली है। खासकर बागवानों ने सेब का तुड़ान तेज कर दिया है। रविवार को चौथे दिन भी मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


सरकारी विभागों को बंद सड़कों, बिजली ट्रांसफार्मरों और पेयजल स्कीमों को बहाल करने में मदद मिली। जिला में 15 बंद सड़कों को भी खोलने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।  उधर जिला कांगड़ा में रविवार को धूप और बादलों के बीच कुछ देर के लिए हल्की बारिश होने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली। रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद करीब एक घंटे के लिए हल्की बारिश हुई। वहीं जिला में रविवार को गगल एयरपोर्ट पर सभी विमान सेवाओं ने उड़ानें भरी हैं। चक्की रेल पुल के बहने के बाद से कांगड़ा घाटी की रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद है। बीते 24 घंटे में जिला कांगड़ा में बारिश से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रदेश में जोगिंद्रनगर में 15, बरठीं में 8, कसौली में 4, नादौन और पंडोह में 3-3 मिलीमीटर बारिश हुई। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.7, सुंदरगनर 22.5, भुंतर 22.1, कल्पा 12.4, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.7, नाहन 24.1, केलांग 11.0, पालमपुर 21.4 , सोलन 20.0, मनाली 18.8, कांगड़ा 24.6, मंडी 23.6, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 23.8, चंबा 23.3, डलहौजी 16.5, कुफरी 14.8, रिकांगपिओ 17.2, पांवटा साहिब 24.0 और कसौली में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed