{"_id":"62fa2cf7cee0bb5dc953149d","slug":"himachal-weather-update-heavy-rain-alert-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में झमाझम बरसे बादल, 100 सड़कें ठप, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में झमाझम बरसे बादल, 100 सड़कें ठप, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
Mon, 15 Aug 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Aug 2022 07:07 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बादल झमाझम बरसे। 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में अत्याधिक 215.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बोह को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला समेत अन्य भागों में रविवार से भारी बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 19 अगस्त को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में अत्याधिक 215.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह कांगड़ा में 150.4 और जोगिंद्रनगर 149.0, हमीरपुर 93.0, पालमपुर 93.0, नगरोटा सूरियां 70.8, कंडाघाट 68.0, चायल 72.0, धौलाकुंआ 83.0, मंडी 65.5 और शिमला में 32.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
राज्य आपदा संचालन केंद्र के अनुसार सोमवार शाम 6:00 बजे तक प्रदेश में 100 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 66 बिजली ट्रांसफार्मर और 14 पेयजल परियाजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा सड़कें कुल्लू व चंबा जिले में प्रभावित हैं। कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। भूस्खलन से शाहपुर की बोह घाटी को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर, लारजी-सैंज भी मार्ग के चलते बाधित हो गया है।
विज्ञापन
मानसून सीजन में अब तक 200 लोगों ने गंवाई जान
प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 200 लोगों को विभिन्न तरह के हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ी है। 377 घायल हुए हैं और 800 लापता हैं। 116 पशुओं की भी मौत हुई है। संपत्ति को कुल 99,766.06 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
अधिकतम व न्यूनतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 18.9, सुंदरगनर 25.3, भुंतर 25.3, कल्पा 16.4, धर्मशाला 22.8, ऊना 31.4, नाहन 27.0, केलांग 17.8, पालमपुर 21.0, सोलन 24.0, मनाली 19.0, कांगड़ा 24.7, मंडी 24.7, बिलासपुर 27.7, हमीरपुर 25.2, चंबा 23.0, डलहौजी 17.8 और रिकांगपिओ में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरगनर 21.6, भुंतर 20.0, कल्पा 13.9, धर्मशाला 19.4, ऊना 23.2, नाहन 21.3, केलांग 13.3, पालमपुर 19.0, सोलन 19.4, मनाली 17.6, कांगड़ा 21.7, मंडी 21.6, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.9, चंबा 22.4, डलहौजी 16.8, पांवटा साहिब 26.0 और कसौली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।