फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Hailstorm-rain and storm alert for two days, rainfall recorded in Shimla

हिमाचल में दो दिन ओलावृष्टि-बारिश और अंधड़ का अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल

Mon, 03 May 2021 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 May 2021 10:11 PM IST
सार

हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में छह और सात मई अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Hailstorm-rain and storm alert for two days, rainfall recorded in Shimla
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को लगातार दूसरे दिन शाम होते ही बादल झमाझम बरसे। कांगड़ा के पालमपुर में झमाझम बारिश से गेहूं की फसल खेतों में ही भीग गई। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार दोपहर बाद बादल छाए रहे। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के मनाऊगी गांव में सोमवार दोपहर बाद हुई एकाएक बारिश ने तबाही मचा दी। तेज बारिश होने के कारण पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया। पानी के साथ मलबा आने से गेहूं, जौ, मटर, धनिया की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। मनाऊगी और तुंग गांव को जोड़ने वाली पुलिया मलबे के साथ बह गई। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में छह और सात मई अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में नौ मई और मैदानी क्षेत्रों में सात मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.6, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 33.8, कांगड़ा 33.6, चंबा 32.2, नाहन 32.5, सुंदरनगर 31.3, भुंतर 30.5, सोलन 29.5, धर्मशाला 26.2, शिमला 23.0, कल्पा 20.5, डलहौजी 18.9 और केलांग में 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को शिमला में 27, बंगाणा 21, बजौरा 16, राजगढ़ 14, नारकंडा 12, कंडाघाट और हमीरपुर में 8, मंडी में सात, जंजैहली में छह और जुब्बड़हट्टी में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में 22 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
रविवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में न्यूनतम तापमान 22.8, हमीरपुर 22.2, बिलासपुर 22.0, कांगड़ा 19.1, नाहन 18.9, धर्मशाला 16.8, सुंदरनगर 15.8, चंबा 14.6, सोलन 13.6, डलहौजी 13.4, भुंतर 12.7, कुफरी 10.1, मनाली 10.0, शिमला 9.9, कल्पा ें 6.8 और केलांग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed