{"_id":"61852796fe984257e04e73c7","slug":"himachal-weather-update-fresh-snowfall-in-the-high-peaks-of-rohtang-and-manali-clear-weather-in-the-state-from-november-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों में गिरे बर्फ के फाहे, प्रदेश में छह नवंबर से मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों में गिरे बर्फ के फाहे, प्रदेश में छह नवंबर से मौसम साफ
Fri, 05 Nov 2021 06:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:16 PM IST
सार
शनिवार को हिमाचल की राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक रहेगी। प्रदेश में छह से नौ नवंबर तक धूप खिली रहने की संभावना है।
विज्ञापन
लाहौल घाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के के रोहतांग व मनाली की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा के साथ मनाली के मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेतीधार, दशौहर लेक, ब्यास कुंड, बारालाचा तथा कुंजम दर्रा में हल्का हिमपात हुआ है। स्थानीय निवासी जय सिंह, राम लाल, प्रीतम सिंह, संतोष कुमार, प्रेम लाल तथा राजू ने कहा कि मनाली सहित पूरी ऊझी घाटी में सुबह-शाम ठंड एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन
वहीं, उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कहा कि सैलानी जिला के संवेदनशील इलाकों की ओर जाने से बचें। उधर, शनिवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक रहेगी। प्रदेश में छह से नौ नवंबर तक धूप खिली रहने की संभावना है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.7, बिलासपुर में 27.0, सुंदरनगर में 26.7, कांगड़ा में 25.2, हमीरपुर में 25.1, चंबा में 24.2, नाहन में 23.6, सोलन में 23.5, धर्मशाला में 22.2, शिमला में 18.2, कल्पा में 15.6, डलहौजी में 12.6 और केलांग में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन