{"_id":"6565a1255fb6dedaa303c2e4","slug":"himachal-weather-update-fresh-snowfall-in-kaza-and-tabo-of-lahaul-spiti-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी, तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित काजा और ताबो में ताजा बर्फबारी, तीन दिन मौसम खराब रहने के आसार
Tue, 28 Nov 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:29 PM IST
सार
सोमवार रात को रोहतांग दर्रा के साथ ग्रांफू, कुंजम दर्रा, शिंकुला, बारालाचा दर्रा, जिंगजिंगबार, बड़ा शिगरी, हनुमान टिब्बा, सेव सिस्टर पीक सहित सीबी रेंज की चोटियों में पांच से 10 सेंमी तक ताजा फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
काजा-ताबो में ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की चोटियों में दूसरे दिन भी बर्फबारी होती रही। सोमवार रात को रोहतांग दर्रा के साथ ग्रांफू, कुंजम दर्रा, शिंकुला, बारालाचा दर्रा, जिंगजिंगबार, बड़ा शिगरी, हनुमान टिब्बा, सेव सिस्टर पीक सहित सीबी रेंज की चोटियों में पांच से 10 सेंमी तक ताजा फाहे गिरे हैं। किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों, स्पीति घाटी के काजा और ताबो भी हल्का हिमपात हुआ है। वहीं, दूसरे दिन भी रोहतांग दर्रे के लिए पर्यटकों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में दो रातों से न्यूनतम तापमान कम होने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात को शहर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार रात को 7.8 और शनिवार रात को 9.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में 30 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 1 दिसंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 6.2, कल्पा 1.2, धर्मशाला 10.2, ऊना 8.0, नाहन 11.7, पालमपुर 7.5, सोलन 9.5, मनाली 4.4, कांगड़ा 10.1, मंडी 6.8, चंबा 8.7, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.6, कुफरी 5.2, नारकंडा 3.6, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 4.2, धौलाकुआं 11.4, बरठीं 9.9, समधो 1.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.0 और देहरा-गोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 24.4, भुंतर 24.6, कल्पा 11.7, धर्मशाला 20.0, ऊना 25.0, नाहन 23.3, केलांग 9.7, सोलन 23.0, मनाली 16.5, कांगड़ा 24.0, मंडी 22.0, चंबा 25.1, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 21.5, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 11.6, नारकंडा 8.9, रिकांगपिओ 15.0, धौलाकुआं 23.3, बरठीं 23.8 और समधो में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#WATCH | Visuals from earlier today of the snowfall received in the high hills of Lahaul and Spiti in Himachal Pradesh. pic.twitter.com/jEOxnCVPYk
— ANI (@ANI) November 28, 2023