{"_id":"65cb322fe7f6e60dcb048a12","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-and-snowfall-in-many-areas-of-state-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिगड़ेगा मौसम, कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिगड़ेगा मौसम, कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
सार
प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 13 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 14 से 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य में 18 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की गतिविधि में तेजी आने के आसार हैं। 19 व 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, सुंदरनगर 5.9, भुंतर 5.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 6.8, नाहन 9.5, पालमपुर 6.0, सोलन 4.2, मनाली 3.2, कांगड़ा 7.6, मंडी 6.2, बिलासपुर 8.6, चंबा 7.1, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 4.1, कुकुमसेरी -6.1, नारकंडा 2.5, भरमौर 4.3, रिकांगपिओ 2.8, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 8.9, बरठीं 7.5, समदो -3.4, सराहन 4.0 और देहरागोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 22.2, भुंतर 20.8, कल्पा 11.6, धर्मशाला 21.0, ऊना 25.6, नाहन 20.0, सोलन 20.6, मनाली 13.4, कांगड़ा 22.7, मंडी 21.8, बिलासपुर 23.7, चंबा 21.9, जुब्बड़हट्टी 17.2, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 9.6, भरमौर 10.1, रिकांगपिओ 16.4, सेउबाग 19.9, धौलाकुआं 22.8, बरठीं 22.1 और समदो में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन