फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall again from February 19

Himachal Weather: हिमाचल में 19 फरवरी से बिगड़ सकता है मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना

Wed, 15 Feb 2023 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

प्रदेश में 18 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 19 व 20 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall again from February 19
केलांग में बर्फ से ढके पहाड़ाें का नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय भी ठंड कम हो गई है। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30, धर्मशाला में 26 और शिमला में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में सुधार आया है। महाशिवरात्रि तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 व 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को धूप खिली रही।

विज्ञापन


मंडी में अधिकतम तापमान 28.6, सुंदरनगर में 28.3, कांगड़ा-सोलन में 26.8, चंबा में 26.6, हमीरपुर में 26.3, धर्मशाला में 26.0, भुंतर में 25.5, नाहन में 23.0, शिमला में 20.2, डलहौजी में 18.5, मनाली में 17.4, कल्पा में 14.0 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 18 फरवरी तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। न्यूनतम तापमान में सुधार होने से कल्पा माइनस से बाहर आ गया है। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने का सिलसिला भी अब थम गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 फरवरी से  किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 4.4, भुंतर 4.8, कल्पा 1.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 7.4, नाहन 9.3, केलांग माइनस 5.7, पालमपुर 8.0, सोलन 7.4, मनाली 3.0, कांगड़ा 7.6, मंडी 5.1, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 5.3, चंबा 6.9, डलहौजी 10.8, जुब्बड़हट्टी 10.8, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी माइनस 4.8, नारकंडा 5.0, रिकांगपिओ 4.2, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 6.3, बरठीं 4.5, पांवटा साहिब 8.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में 134 सड़कें, छह पेयजल योजनाएं ठप
वहीं, प्रदेश में बुधवार शाम तक 144 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 12 बिजली ट्रांसफार्मर और 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। लाहौल-स्पीति जिले में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते जनजीवन अभी पटरी पर नहीं लौटा है। जिले में 134 सड़कें, छह पेयजल योजनाएं और एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। चंबा में चार, कांगड़ा-कुल्लू में दो-दो और शिमला-किन्नौर में एक-एक सड़क ठप रही। चंबा में आठ, किन्नौर में दो और शिमला में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहा। चंबा जिला में चार पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed