{"_id":"663692c5885b802e0a0028f0","slug":"himachal-weather-update-for-some-days-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather : मैदानी इलाकों में साफ और पहाड़ी हिस्सों में खराब मौसम के हालात, कुछ दिन बाद बारिश की आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather : मैदानी इलाकों में साफ और पहाड़ी हिस्सों में खराब मौसम के हालात, कुछ दिन बाद बारिश की आसार
Sun, 05 May 2024 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 01:26 AM IST
सार
9 व 10 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
शिमला का रिज मैदान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 मई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं जबकि उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। 9 व 10 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इन दिनों हिमाचल प्रदेश में चटक धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान फेल साबित हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में दिनभर धूप खिली रही।
विज्ञापन
कहां कितना रहा अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 26.4
सुंदरनगर 32.6
धर्मशाला 29.4
ऊना 35.0
नाहन 34.2
सोलन 33.4
कांगड़ा 34.6
मंडी 31.6
बिलासपुर 38.0
हमीरपुर 29.7
जुब्बड़हट्टी 29.8
रिकांगपिओ 26.2
धाैलाकुआं 39.8
बरठीं 35.7
कसाैली 30.6