{"_id":"62f0a628428bb25cff520f1b","slug":"himachal-weather-update-cloudburst-in-chamba-15-year-old-boy-killed-in-landslide-79-roads-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: चंबा में बादल फटने से तबाही, 15 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ियां और पुल बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: चंबा में बादल फटने से तबाही, 15 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ियां और पुल बहे
Mon, 08 Aug 2022 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Aug 2022 06:16 PM IST
सार
सरोग और कंधवारा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बडोगा गांव में भूस्खलन से मकान की दीवार गिरने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
चंबा में बादल फटने से तबाही।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में जारी बारिश के बीच सोमवार को जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के सरोग और कंधवारा में बादल फटे। बडोगा गांव में भूस्खलन से मकान की दीवार गिरने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के माता-पिता चोटिल हुए हैं। कंधवारा में बादल फटने से 6 घरों में मलबा भर गया। प्रभावितों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी उपमंडल के सरोग प्रथम और द्वितीय में एक पैदल चलने वाला पुल, एक घराट, दो गोशालाएं और बीस भेड़-बकरियां, गाय और बैल पानी के तेज बहाव में बह गए। भारी बारिश से जिला चंबा में छह पक्के मकान, सात कच्चे मकान, पांच गोशालाएं, 11 घराट क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10 वाहन बह गए हैं।
विज्ञापन
हडसर-भरमौर मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टान के कारण वाहन योग्य पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे मणिमहेश का रुख करने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने आगामी दो-तीन दिनों तक यात्रा स्थगित करने की श्रद्धालुओं से अपील की है। प्रदेश में सोमवार शाम तक 81 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 79 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं।
किन्नौर जिले में रविवार देर रात को बारिश होने से भावानगर के पास भूस्खलन होने से बंद नेशनल हाईवे छह घंटे के बाद बहाल हुआ। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। जिला मंडी में भारी बारिश से सुलपुर जबोठ पंचायत में जबोठी खड्ड के किनारे बना पंप हाउस पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया है।
जिला कुल्लू में सड़कों के बंद होने से बागवान परेशान हैं। सेब को मंडियों में पहुंचा मुश्किल हो गया है। मनाली के वशिष्ठ के पास ब्यास में बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग का एक हिस्सा बह गया है। बाहंग और वशिष्ठ बिहाल प्रशासन ने खतरे की जद में आए करीब 30 मकानों और दुकानों को खाली करवाया है।
वहीं भूस्खलन के कारण लाहौल में ग्रांफू-काजा मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिली। शाम चार बजे शहर में बादल झमाझम बरसे। जिला कांगड़ा में सोमवार को मौसम साफ रहा। गगल एयरपोर्ट में सोमवार को सभी विमानों ने उड़ान भरी। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मिलाजुला रहा।
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 37.0 25.0
बिलासपुर 00.0 24.0
कांगड़ा 33.0 23.1
हमीरपुर 33.5 23.9
चंबा 30.7 22.8
धर्मशाला 00.0 21.2
सोलन 31.0 20.7
नाहन 00.0 24.1
केलांग 22.3 13.0
कल्पा 23.8 14.7
शिमला 24.1 17.6
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
नयनादेवी 108
तीसा 38
नादौन 33
पालमपुर 25
कसौली 16
भरमौर 15
धर्मशाला 13