फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather today: yellow Alert of rainfall, storm and hailstorm

हिमाचल में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, 21 जून से मौसम साफ

Sat, 19 Jun 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 06:39 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 जून से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather today: yellow Alert of rainfall, storm and hailstorm
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर होने लग पड़ा है। 21 जून से प्रदेश में मौसम साफ होने के आसार हैं। हालांकि, रविवार को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में शाम के समय रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 जून से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 22 जून से मौसम साफ होने के आसार हैं।

विज्ञापन


24 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर थमने की संभावना है। 25 जून से दोबारा बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को राजधानी शिमला में शाम चार बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद कुछ समय के लिए शहर में रिमझिम बारिश हुई। पांच बजे के बाद दोबारा शहर में धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.7, सुंदरनगर में 33.1, कांगड़ा-भुंतर में 32.1, चंबा में 31.5, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 27.6, नाहन में 27.0, शिमला में 22.3, डलहौजी में 19.9, केलांग में 19.2 और कल्पा में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed