{"_id":"604f727f8ebc3e590476158f","slug":"himachal-weather-today-rainfall-and-snowfall-forecast-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी, मध्य क्षेत्रों में 18 मार्च तक मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी, मध्य क्षेत्रों में 18 मार्च तक मौसम खराब
Mon, 15 Mar 2021 08:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:13 PM IST
सार
- हिमाचल प्रदेश का मौसम
- दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार
- मध्य पर्वतीय जिलों में मार्च तक मौसम खराब
- मध्य पर्वतीय जिलों में मार्च तक मौसम खराब
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ हटाता बीआरओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। बुधवार और गुरुवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 19 मार्च और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 18 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिलने और 21 मार्च को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4, कल्पा में 2.4, मनाली में 5.4, कुफरी में 7.8, भुंतर में 7.9, मंडी में 9.0, चंबा में 8.5, डलहौजी में 9.7, सुंदरनगर में 9.3, शिमला में 10.8, धर्मशाला में 11.4 और नाहन में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन