{"_id":"612602cdfc9f3847365d6055","slug":"himachal-weather-today-many-roads-disrupted-due-to-landslides-rainfall-recorded-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: भूस्खलन से 84 छोटी-बड़ी सड़कें बंद, शिमला में झमाझम बरसे बादल, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: भूस्खलन से 84 छोटी-बड़ी सड़कें बंद, शिमला में झमाझम बरसे बादल, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
Wed, 25 Aug 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:25 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। गुलेर 66.0, मंडी 73.2 और कांगड़ा में 50.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
मंडी में भारी बारिश से भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों मंडी, कांगड़ा और शिमला में मंगलवार रात को झमाझम बादल बरसे। बुधवार को मौसम मिलाजुला रहा। बारिश के चलते प्रदेश में छोटी-बड़ी 84 सड़कें बंद हो गई हैं। बिलासपुर में दो और मंडी-सिरमौर में एक-एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला जिले में एक पक्के मकान को भी नुकसान हुआ है। हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भूस्खलन होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
लोगों से नदी और नालों के समीप नहीं जाने की अपील भी की है। गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। बुधवार को सुंदरनगर में 11, शिमला 3, सोलन 3.2, मंडी 2 और चंबा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मंगलवार रात को मंडी में सबसे अधिक 73, गुलेर 66, कांगड़ा 50, नगरोटा सूरियां 47, सुंदरनगर 44, गोहर 42, बंगाणा 32, जंजैहली 25, करसोग 20, सुजानपुर टीहरा 18, नारकंडा 16, मशोबरा-बैजनाथ 14, हमीरपुर-बिलासपुर 12, डलहौजी-धर्मशाला 10 और शिमला में 3.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.0, कांगड़ा 34.9, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 33.9, हमीरपुर 33.4, मंडी-चंबा में 33.3, सोलन 30.6, भुंतर 29.8, धर्मशाला 27.4, मनाली 25.5, शिमला 24.5, डलहौजी 20.6, कल्पा 20.4 और केलांग में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन