फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heavy rainfall alert in state, rain will continue till July 12

मौसम: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जुलाई तक झमाझम बरसेंगे बादल

Tue, 06 Jul 2021 04:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 04:56 PM IST
सार

हिमाचल का मौसम: प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rainfall alert in state, rain will continue till July 12
हिमाचल प्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में छह से 10 जुलाई तक लगातार बारिश-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 12 जुलाई तक  बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।  ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, मंगलवार को दिन के समय राजधानी शिमला व आसपास क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। बता दें हिमाचल प्रदेश में जून में लगातार तीसरे वर्ष सामान्य से कम बादल बरसे। इस वर्ष जून में सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन


इससे पूर्व वर्ष 2020 के जून में सामान्य से 35 फीसदी और 2019 में 46 फीसदी कम बारिश हुई थी। वर्ष 2018 के जून में सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 2021 में प्रदेश में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। सामान्य से करीब 15 दिन पहले मानसून ने इस बार प्रदेश में प्रवेश किया। प्रदेश में अभी तक वर्ष 2013 में जून में सबसे अधिक सामान्य से 143 फीसदी बारिश दर्ज हुई है। वर्ष 2021 के जून में सोलन, सिरमौर, और ऊना जिले में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई। शेष जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। इस माह मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ अच्छी बारिश की उम्मीद है। 
विज्ञापन


प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  उधर, ऊना में न्यूनतम तापमान 26.4, नाहन 25.4,
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा 23.8, हमीरपुर 25.6, बिलासपुर 25.0, धर्मशाला 20.8, सोलन 20.6, शिमला 17.9, चंबा 21.0, कल्पा 12.3, डलहौजी 16.6 और केलांग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।कांगड़ा में अधिकतम तापमान 36.1, ऊना 40, बिलासपुर 37.0, हमीरपुर 35.5, सुंदरनगर 35.4, भुंतर 35.1, चंबा 34.9, सोलन 33.0, नाहन 33.1, धर्मशाला 30.6, कल्पा 26.4, शिमला 25.6 और डलहौजी 22.5 ओर केलांग में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed