फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: fresh snowfall in rohtang and other peaks, temprature reaches 38 degrees in Una

हिमाचल: बारालाचा में गिरा हिमखंड, रोहतांग-मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Wed, 14 Apr 2021 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,उदयपुर (लाहौल-स्पीति)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क,उदयपुर (लाहौल-स्पीति)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Apr 2021 09:38 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Today: fresh snowfall in rohtang and other peaks, temprature reaches 38 degrees in Una
दारचा का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारालाचा के पास सड़क पर मंगलवार रात हिमखंड आ गिरा। बुधवार को मनाली-लेह हाईवे यातायात के लिए बहाल होना था, लेकिन हिमखंड गिरने से मार्ग बहाली में बाधा आएगी। इससे लाहौल और लेह में फंसे करीब 300 मजदूरों और स्थानीय लोगों को निकलने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सीमा सड़क संगठन हाईवे-तीन पर गिरे हिमखंड को हटाने में जुटा है। उधर बुधवार को रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार इस सीजन का प्रदेश में सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को रोहतांग सहित मनाली सहित समूची घाटी में मौसम खराब रहा।

घाटी में एक फिर से ठंड लौट आई है। बुधवार को मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, दशौहर लेक, भृगु लेक के अलावा बारालाचा व कुंजुम दर्रा में फाहे गिरे। मनाली सहित समूची घाटी में बूंदाबांदी भी हुई। राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बारालाचा में हिमखंड गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोग बारालाचा की आरे न आएं। बीआरओ कमांडर उमा शंकर ने कहा कि बारालाचा को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) 
बिलासपुर    36.0
कांगड़ा में 34.9
सुंदरनगर    34.6
नाहन    33.7
हमीरपुर    33.1
सोलन    33.0
चंबा    32.1
भुंतर    29.9
धर्मशाला    24.8
शिमला    23.6
डलहौजी    19.4
केलांग    11.8


 

बूंदाबांदी के बीच बर्फ देखने पहुंचे पर्यटक 

उधर,  सप्ताह बाद लाहौल घाटी में फिर से मौसम बदला है। घाटी में बुधवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। अटल टनल के दोनों छोर के साथ सिस्सू व कोकसर में बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है।   अटल टनल रोहतांग तथा घाटी में बर्फ के दीदार के लिए पहुंचे पर्यटकों ने बूंदाबांदी के बीच बर्फ में मस्ती की। पर्यटकों से नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू और कोकसर में रौनक बनी हुई है। ताजा बर्फबारी से रोहतांग दर्रे सहित कुंजम जोत व शिंकुला दर्रे की बहाली का कार्य प्रभावित हुआ। बीआरओ रोहतांग बहाल करते हुए कोकसर से रोहतांग की ओर बढ़ रहा है। मनाली की ओर से मढ़ी के करीब पहुंच चुका है।

स्पीति घाटी को जिला मुख्यालय के साथ कुल्लू-मनाली से जोड़ने के लिए घाटी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीआरओ ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग बहाली के करीब है। लेकिन मौसम के कारण बर्फ हटाओ अभियान बार-बार प्रभावित हो रहा है। लाहौल घाटी में कोरोना के केस बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। लाहौल में कोरोना के केस पौने दो सौ तक पहुंच गए है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि ऊंची चोटियों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे बीआरओ को बर्फ हटाने का काम बार-बार प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed