फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Alert of heavy rainfall for three days, advice to stay away from rivers and streams

मौसम: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Tue, 03 Aug 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 07:32 PM IST
सार

 प्रदेश में नौ जुलाई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। उधर, येलो अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश से भूस्खलन और पेड़ गिरने का खतरा है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Alert of heavy rainfall for three days, advice to stay away from rivers and streams
शिमला और धर्मशाला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में चार, पांच और सात अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में नौ अगस्तत तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। उधर, येलो अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश से भूस्खलन और पेड़ गिरने का खतरा है। स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अचानक जल स्तर बढ़ने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, बिलासपुर में 30.5, मंडी, हमीरपुर में 29.2, कांगड़ा 31.7, भुंतर में 32.0, चंबा में 30.9, धर्मशाला में 28.6, सोलन में 27.5, नाहन में 27.0, कल्पा में 23.4, केलांग में 21.4, डलहौजी में 20.8 और शिमला में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बरसात का कहर प्रदेश में लगातार जारी है। सोलन जिले में परवाणू के सेक्टर-तीन में सोमवार देर रात होटल की छत पर मलबा गिरने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए। कांगड़ा जिले में थुरल के पास न्यूगल खड्ड में नहाते समय एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई।

उधर, मंगलवार सुबह सिरमौर के ही रेणुका-संगड़ाह मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन से 40 पंचायतों का संपर्क ददाहू से कट गया। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहन फंस गए। पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि परवाणू के सेक्टर-तीन में रात करीब पौने दो बजे बारिश के बीच पहाड़ी पर लगी रिटेनिंग दीवार टूट गई, जिससे मलबा और पत्थर होटल की छत पर आ गिरे।

इससे होटल की छत पर बना कमरा टूट गया। इस दौरान होटल कर्मचारी लालू (22) निवासी जाखिया, सहजानपुर, यूपी, राम लाल थापा (47) निवासी गांव कामली डाकघर परवाणू और अमर सिंह (19) निवासी गांव नंदना, डाकघर सिकंदरा, यूपी को अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा। अस्पताल पहुंचने पर लालू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, कांगड़ा में थुरल के पास डूहक पंचायत के गांव धनियारा के प्रियांशु राणा (17) पुत्र राकेश कुमार की न्यूगल खड्ड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस थाना भवारना के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि लड़के की मौत डूबने से हुई है।

फिर भी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। बताया जा रहा है कि नदी में नहाते समय लड़के का पैर दलदल में धंस गया, जिससे वह पानी में डूब गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे मजदूरों ने खड्ड से लड़के को बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में थुरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


115 सड़कें अभी भी ठप
मंगलवार शाम तक प्रदेश में 115 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 41 बिजली ट्रांसफार्मर और 49 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। फागू में 32, कुफरी में 25.5, नाहन में 24.8, कसौली में 8, सुंदरनगर में 6, शिमला-सोलन में 5, डलहौजी में 18, चंबा में 4 और मंडी में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed