Himachal Weather: हिमाचल में चढ़ेगा पारा, प्रदेश में पांच दिन माैसम साफ रहने के आसार, जानें पूर्वानुमान
माैसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई। सभी मैदानी जिलों में पारा 30 डिग्री से अधिक हो गया है।
दो दिन कुछ भागों में बारिश होने की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16, 17 और 22 मई को राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 से 21 मई तक पूरे प्रदेश में माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। 16 व 17 मई को चंबा, कांगड़ा व कुल्लू, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बीते 24 घंटों के दाैरान सराहन में 15.0, सांगला 3.6, भाभानगर 2.0 व कल्पा में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनत तापमान
पांवटा साहिब में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीती रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 15.8, सुंदरनगर 17.0, भुंतर 13.5, कल्पा 6.0, धर्मशाला 10.9, ऊना 19.5, केलांग 3.5, पालमपुर 15.5, सोलन 15.0, मनाली 10.2, कांगड़ा 18.2, मंडी 18.5, बिलासपुर 20.0, चंबा 15.2, डलहाैजी 16.6, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुफरी 10.2, कुकुमसेरी 5.7, सेऊबाग 11.4, बरठीं 16.9, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 11.0, देहरागोपीपुर 21.0 व ताबो में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
नेरी 36.4
ऊना 35.4
सुंदरनगर 35.3
कांगड़ा 34.4
बरठीं 34.2
मंडी 34.0
भुंतर 32.5
नाहन 32.4
सोलन 31.5
चंबा 31.4
धर्मशाला 30.0
शिमला 25.4
मनाली 25.0