फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: State received more rainfall than normal in April for the second consecutive year

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार दूसरे साल अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश, ऊना में चढ़ा पारा

Wed, 01 May 2024 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 May 2024 10:16 AM IST
सार

प्रदेश में लगातार दूसरे साल अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं। इस वर्ष एक से 30 अप्रैल तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: State received more rainfall than normal in April for the second consecutive year
अप्रैल में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे साल अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं। इस वर्ष एक से 30 अप्रैल तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2023 में अप्रैल के दौरान सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। 2022 में सामान्य से 89 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। दस साल बाद शिमला में अधिकतम तापमान भी सबसे कम रिकॉर्ड हुआ। इस वर्ष अप्रैल के अधिकांश दिन ठंडे मौसम में ही बीते। राजधानी में 26 अप्रैल को इस माह का सबसे अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। पहले के वर्षों में अप्रैल के दौरान पारा 28 डिग्री तक जाता था। प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में भी इस बार अप्रैल में सिर्फ एक बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा।

विज्ञापन

बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम पारा 37 और 38 डिग्री तक ही रहा। राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में अभी भी ठंड से बचाव के लिए जैकेट और स्वेटर पहनने पड़ रहे हैं। ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित दर्जनों मरीज रोजाना अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऊना में साल 2022 के दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा था। 2023 में पारा 40 डिग्री को भी नहीं छू सका। इस बार सिर्फ एक बार 26 अप्रैल को ऊना का पारा 40 डिग्री पहुंचा। राजधानी शिमला में अप्रैल के दौरान अधिकांश दिनों में अधिकतम तापमान औसतन 20 और 22 डिग्री के बीच ही रहा। उधर, अप्रैल के दौरान प्रदेश में 67.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 64 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल   कितने फीसदी बारिश
2004 - 25
2005 - 78
2006 - 61
2007 - 86
2008 - 27
2009 - 22
2010 -23
2011 - 01
2012 -23
2013 -58
2014- 01
2015 -34
2016- 20
2017 -35
2018 - 11
2019 -50
2020 - 12
2021 -70
2022 - 89
2023 -63
2024 -5
2016-20
2017-35
2018-11
2019-50
2020-12
2021-70
2022-89
2023 -63
2024-67.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed