फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Kinnaur, clouds rained in Dharamshala and Kalpa, know the weather f

Himachal Weather: किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, धर्मशाला में बरसे बादल; जानें माैसम पूर्वानुमान

Thu, 12 Sep 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

जनजातीय जिला किन्नौर में गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Kinnaur, clouds rained in Dharamshala and Kalpa, know the weather f
किन्नाैर में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। जिले में सुबह अचानक भारत-तिब्बत सीमा के समीप नकदम, नित्थल, थाच, खानादुमति, रानीकंडा, किन्नौर कैलाश, नाको के रियोपुरगिल, सांगला कंडा, रक्षम के शोशला पीक, बटसेरी की सीगन पहाड़ियों, भावावैली की ऊंची चोटियों में सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। इन क्षेत्रों में करीब सात सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, जिले के निचले इलाकों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन

बर्फबारी से तापमान गिरा
मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण समूचे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उपरी शिमला के कई भागों में भी सुबह से शाम तक बारिश दर्ज की गई है।  परिवहन निगम रिकांगपिओ के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधन नागेंद्र चांदला ने बताया कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला और पूह की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, धर्मशाला 18.0, ऊना  21.4, नाहन 22.1, केलांग  6.7, सोलन 19.4, मनाली 12.2, कांगड़ा 19.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 23.0 और चंबा में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें 18 सितंबर तक कैसा रहेगा माैसम
राज्य में गुरुवार शाम 6:00 बजे तक 34 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 24 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित चल रहे हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 13 सितंबर के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई भागों में 18 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में मध्यम से उच्च बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। 

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
क्षेत्र             अधिकतम तापमान

कांगड़ा          34.6
ऊना             34.0
बिलासपुर      33.6
चंबा             32.8
मंडी             31.5
धर्मशाला       30.0
नाहन            26.5
सोलन           24.0
शिमला         21.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed