फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on peaks amid orange alert, bright sunshine at other places

Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच चोटियों पर बर्फबारी, जानें 4 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान

Fri, 29 Mar 2024 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 07:49 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश के 10 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया। वीरवार रात को न्यूनतम पारा भी 17 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on peaks amid orange alert, bright sunshine at other places
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल पर बर्फ में मस्ती करते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में चटक धूप खिली। शुक्रवार को प्रदेश के 10 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया।गुरुवार रात को न्यूनतम पारा भी 17 डिग्री तक पहुंच गया। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा के कुंजम दर्रा, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची पर्वत चोटियां बर्फबारी से सफेद हो गई हैं। शुक्रवार को दिन में कुल्लू सहित लाहौल में मौसम साफ रहा। हालांकि, प्रदेश के अधिकतर इलाकों मे ऑरेंज अलर्ट बेअसर साबित हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अब सुबह और शाम के समय भी मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में ठंडक कम हो गई है। 

विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में 159 सड़कें, 12 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
उच्च पर्वतीय जिला लाहौल-स्पीति में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। शुक्रवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 159 सड़कें और 12 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। इसके अलावा चंबा में दो सड़कें, आठ बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 4 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय अधिकतर स्थानों पर 30 मार्च को बारिश के आसार हैं। वहीं चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान चिलने व मैदानी कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। सात जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च को भी बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। वहीं 1 व दो अप्रैल को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 3 व 4 अप्रैल को सभी क्षेत्रों में फिर मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शिमला, सोलन व सिरमौर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 30.7, नाहन में 31.1, सोलन में 30.4, कांगड़ा में 32.3, मंडी में 32.8, बिलासपुर में 33.6, धौलाकुआं में 32.7, बरठीं में 31.9, चंबा में 29.6, धर्मशाला में 26.8, शिमला में 24.8, मनाली में 20.9, कल्पा में 19.3 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

न्यूनतम व अधिकतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 12.9, भुंतर 12.0, कल्पा 6.4, धर्मशाला 17.7, ऊना 14.4, नाहन 17.1, केलांग 1.1, पालमपुर 14.5, सोलन 13.7, मनाली 10.1, कांगड़ा 17.1, मंडी 13.5, बिलासपुर 14.9, हमीरपुर 17.7, चंबा 16.2, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 16.4, कुफरी 11.8, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 8.5, भरमौर 10.6, रिकांगपिओ 10.6, सेऊबाग 11.5, धौलाकुआं 15.8, बरठीं 12.4, कसौली 16.9, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 10.5 और देहरा गोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed