फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Rohtang, cold wave increases

Himachal Weather: मौसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शीतलहर बढ़ी

Tue, 12 Dec 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/रोहतांग/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/रोहतांग/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने सप्ताह बाद फिर से करवट बदली है। राज्य के कुल्लू और लाहौल घाटी में सोमवार देर रात से लेकर सुबह 9:00 बजे तक मौसम खराब रहा। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Rohtang, cold wave increases
सैलानियों ने कोकसर में लिया बर्फबारी का आनंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने सप्ताह बाद फिर से करवट बदली है। राज्य के कुल्लू और लाहौल घाटी में सोमवार देर रात से लेकर सुबह 9:00 बजे तक मौसम खराब रहा। रोहतांग के साथ बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। 15 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने और 16 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के न्यूनतम पारे में कमी दर्ज होने से राजधानी शिमला समेत सभी क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात को समदो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, कल्पा में माइनस 2.4, सुंदरनगर में 0.1, नारकंडा में 0.5, मनाली में 1.2, सोलन-भुंतर में 1.6, मंडी में 1.7, कुफरी में 2.2, शिमला में 3.9, धर्मशाला में 4.2, कांगड़ा में 5.9, चंबा में 5.8, डलहौजी में 4.4, कांगड़ा में 5.9 और नाहन में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

विज्ञापन


राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। कुल्लू और लाहौल घाटी में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार सुबह नौ बजे तक मौसम खराब रहा। रोहतांग के साथ बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम के बदले तेवरों से समूची घाटी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे के बाद मौसम खुलने के बाद सैलानियों ने भी यहां का रुख किया और बर्फ में खूब मस्ती की। इसके अलावा सिस्सू व नोर्थ पोर्टल में भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल और क्रिसमस के जश्न को लेकर कुल्लू व लाहौल के पर्यटन में गति मिलने की उम्मीद है। उधर, चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर सोमवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, कुमार भुटोरी, हिलुटवान भुटोरी में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई हैं। जिससे निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गया है। तो वहीं, कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगति, कवारसी में भी हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप रहा। 

अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.7, सोलन में 19.5, सुंदरनगर में 19.2, कांगड़ा में 18.4, धर्मशाला में 18.0, नाहन में 17.5, मंडी में 16.8, चंबा में 15.5, शिमला में 13.4, मनाली में 12.3, कल्पा में 4.2 और केलांग में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed