Himachal Weather: रोहतांग-शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी, जलोड़ी दर्रा बहाल, जानें छह दिन कैसा रहेगा माैसम
रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं 19 दिन बाद जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहा कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.5, कल्पा -0.7, धर्मशाला 6.2, ऊना 7.2, नाहन 8.7, पालमपुर 10.0, सोलन 4.6, मनाली 3.2, कांगड़ा 8.6, मंडी 7.6, बिलासपुर 8.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुकुमसेरी -4.2, सेऊबाग 5.0, बरठीं 6.1, कसाैली 7.8, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 3.8, ताबो -8.5, नेरी 10.3 व देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर और 16 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।