फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall again on peaks in Himachal, three NHs including Manali-Leh disrupted

Himachal Weather: हिमाचल में चोटियों पर फिर बर्फबारी, मनाली-लेह समेत तीन एनएच बंद, इस दिन से साफ रहेगा मौसम

Tue, 17 Oct 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 07:48 PM IST
सार

प्रदेश में चोटियों पर मंगलवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला दर्रे समेत किन्नौर, लाहौल और कुल्लू-चंबा में चोटियों पर बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall again on peaks in Himachal, three NHs including Manali-Leh disrupted
अटल टनल के साउथ पोर्टल का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर मंगलवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला दर्रे समेत किन्नौर, लाहौल और कुल्लू-चंबा में चोटियों पर बर्फबारी हुई। धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। शहर में दोपहर तक हल्की बारिश जारी रही। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। गुरुवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बदले मौसम से सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलांग में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मनाली-लेह सहित शिंकुला दर्रे से जांस्कर को जोड़ने वाला मार्ग और कुल्लू का औट-बंजार-सैंज एनएच-305 अभी ठप है।

विज्ञापन


जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में भूस्खलन होने से एक घर की दीवार गिर गई और कई में दरारें आईं हैं। मंडी-कुल्लू एनएच पर सफर जोखिमपूर्ण हो गया है। कई जगह चट्टानें लटक गई हैं। छह मील और नौ मील में ज्यादा खतरा बना हुआ है। ऊना में आलू की फसल खराब होने का अंदेशा बन गया है। उधर, बर्फ के फाहे गिरने के दौरान दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग को मंगलवार सुबह आधे घंटे के लिए बहाल किया गया। इस दौरान मनाली से गए 80 वाहनों को मनाली ओर सरचू से मनाली के लिए 12 गाडियां आईं। बीआरओ ने मार्ग को सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक खोला था, जिसके बाद दारचा पुलिस चौकी से वाहनों को लेह के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों को यहां मौसम की स्थिति को देखते हुए रोका गया। सोमवार रात कल्पा में न्यूनतम तापमान 1.2, कुकुमसेरी में 1.0, मनाली में 4.0, रिकांगपिओ में 4.2 और शिमला में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


ठंड से व्यक्ति की मौत की आशंका
 जिला मुख्यालय में ब्यासा मोड़ में एक व्यक्ति की ठंड से मौत होने की आशंका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्यासा मोड़ में पड़ा हुआ है। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि शव को पहचान के लिए शव गृह कुल्लू में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed