फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report yellow alert in four districts heavy rain forecast

हिमाचल के चार जिलों में येलो अलर्ट, भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Sun, 26 Jul 2020 11:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jul 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report yellow alert in four districts heavy rain forecast
- फोटो : अमर उजाला

मानसून की कमजोर पकड़ के बावजूद हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज आम जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश सड़कों की रफ्तार थामने लगी है। भारी बारिश से अधिकांश नदी-नाले और खड्डें उफान पर हैं। प्रदेश में 40 से अधिक संपर्क मार्गों पर रविवार को आवाजाही ठप रही। कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर यातायात एक घंटे बंद रहा।

विज्ञापन


उधर,  शनिवार रात को रोहतांग दर्रा, घेपन पीक सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर हो रहे हल्के हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश का दौर जारी रहने के साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मौसम का बिगड़ा मिजाज एक अगस्त तक बना रहेगा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर भारी बारिश से तंबु मोड़ के समीप सड़क धंसने से मार्ग एक घंटा बंद रहा। एनएच पर लंबा जाम लग गया। घटना शनिवार देर रात की है। हालांकि इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर फोरलेन कंपनी के कामगारों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को वनवे कर दिया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही को बहाल किया जा सका। फोरलेन कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील आहुजा के अनुसार ढहे मार्ग को बंद कर उसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 1 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। सोमवार को प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को रुक-रुककर बारिश होती रही। मौजूदा बारिश को सेब का आकार बढ़ाने में मददगार माना जा रहा है।  प्रदेश के केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 16.3, सुंदरनगर 22.3, भूंतर 21.5, कल्पा 13.6, धर्मशाला 18.4,  ऊना 24.7,  नाहन 23.7, केलंग 11.5, पालमपुर 19.0, सोलन 20.4, मनाली 15.4, कांगड़ा, 22.4, मंडी 22.1, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.2, चंबा 21.3, डलहौजी 15.7, कुफरी 14.4 और पांवटा साहिब 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।  शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 23.1 सुंदरनगर 32.0, कल्पा 23.4, धर्मशाला 30.4, ऊना 34.4, नाहन 28.4,  सोलन 30.6, कांगड़ा 32.0, बिलसापुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 31.7, डलहौजी 20.5 और केलांग 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

शहरों में बारिश
शहर                       बारिश एमएम में

कुफरी                       39.0
नाहन                        34.8
शिमला                      28.8
पांवटा                       19.2
सुंदरनगर                   15.9
मंडी                          9.1
सोलन                        8.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed