फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report snowfall in rohtang and choordhar rain in shimla manali kullu

रोहतांग और चूड़धार में हिमपात, शिमला, कुल्लू-मनाली में बारिश, अभी और सताएगा मौसम

Sun, 12 May 2019 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नाहन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report snowfall in rohtang and choordhar rain in shimla manali kullu
- फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रे और चूड़धार में रविवार को हिमपात हुआ। कुल्लू-मनाली में गरज के साथ बारिश से ठंड को प्रकोप बढ़ा रहा। राजधानी शिमला में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। इससे राजधानी में मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 मई तक मौसम खराब रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


साथ ही ऊंचाई वाले कु छ एक भागों में बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। रविवार को शिमला में मौसम रंग बदलता रहा। सुबह के समय मौसम पूरी तरह साफ था। दोपहर के समय शहर में जहां रुक-रुक कर बारिश हुई वहीं ढली में जोरदार ओलावृष्टि भी हुई। शाम पौने चार बजे शहर में चटक धूप खिल गई। 
विज्ञापन


वहीं, तेज हवाओं ने शनिवार शाम जिला शिमला के नेरवा में सेब और अन्य फलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम के बदले मिजाज ने बागवानों को इस बार फिर से परेशानी में डाल दिया है। ग्राम पंचायत केदी के बागवान कंवर सिंह ने बताया कि शनिवार को तेज हवाओं के चलने से सेब से लदे पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान सुरेंद्र सिंह, पद्म सिंह और चंद्र ने सरकार से मांग की है कि उद्यान विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन लगाने के निर्देश दिए जाएं। कुल्लू और मनाली में गरज के साथ बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। आंधी-तूफान का भी दौर चलता रहा, लेकिन नुकसान की खबर नहीं है। बीआरओ ने रोहतांग टनल का गेट खोला और करीब एक हजार मतदाताओं को आरपार करवाया गया। 

शिमला में मौसम सुहाना, पर्यटक चहके
बारिश और ओलावृष्टि से शिमला के तापमान में गिरावट आई है। वीकएंड पर शिमला पहुंचे सैलानी सुहाने मौसम से खासे उत्साहित हैं। रविवार को बारिश के बावजूद भारी संख्या में सैलानी दिन के समय मालरोड और रिज मैदान पर घूमने पहुंचे।


हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री
शिमला 13.5, सुंदरनगर 15.9, भुंतर 11.5, कल्पा 4.4, धर्मशाला 16.2, ऊना 19.0, नाहन 18.9,. केलांग 3.0 पालमपुर 16.5, सोलन 13.4, मनाली 7.8, कांगड़ा 17.7, मनाली 18.0, बिलासपुर 18.2, हमीरपुर 18.0, चंबा 13.1, डलहौजी 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।  शिमला में अधिकतम 22.1, सुंदरनगर 33.3, भूंतर 28.0, कल्पा 17.3, धर्मशाला 28.2, ऊना 38.2, नाहन 32.7, केलांग 13.6, सोलन 29.0, कांगड़ा 33.5, बिलासपुर 37.0, हमीरपुर 34.5 चंबा 24.5 और डलहौजी 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed