पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम, इस दिन बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ स्थानों में पांच अप्रैल को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। चार अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
चार अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
शिमला में अधिकतम तापमान 22.0, सुंदरनगर 30.1, ऊना 32.6, हमीरपुर 30.1, बिलासपुर 30.5, धर्मशाला 23.2, नाहन 29.3, कांगड़ा 29.2, चंबा 28.7, सोलन 26.0, भुंतर 28.5, डलहौजी 16.2, कल्पा 18.0 और केलांग में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है।
रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 10.9, धर्मशाला 12.6, ऊना-सोलन 10.2, नाहन 14.3, कांगड़ा 12.3, मंडी 14.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 12.9, डलहौजी 10.8, मनाली 5.6, कल्पा 3.0 और केलांग में 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।