राजधानी शिमला में झमाझम बरसे मेघ, फसलों को नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं मनाली-लेह मार्ग पर राक्षी ढांक के पास डेढ़ घंटे बाधित रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।
इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
शिमला में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 31.3, भुंतर 31.6, कल्पा 23.6, धर्मशाला 26.8, नाहन 29.1, केलांग 17.7, सोलन 28.0, कांगड़ा 30.1, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 29.3, चंबा 28.8 और डलहौजी 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं, बारिश से मनाली-लेह मार्ग पर राक्षी ढांक के पास सड़क दलदल बन गई है।
ढांक के पास सड़क पर एक मोटरसाइकिल को पास देते समय ट्रक के पलटने से डेढ़ घंटे आवाजाही बंद रही। इस जाम में रोहतांग दर्रा होकर जाने वाले सेना के वाहन, एचआरटीसी की बसें, पर्यटकों और आम लोगों के वाहन फंसे रहे। जिला मंडी में रविवार को मौसम साफ बना रहा और दिन भर धूप खिली रही।
जिला बिलासपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर बाद जिला के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से लोगों की मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। शिवनगरी भरमौर में रुक-रुक कर बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रह रहा है। बारिश की बौछारें भी श्रद्घालुओं की राह में अड़चनें नहीं डाल पा रही हैं।