{"_id":"5bc9e1d0bdec22696720d52f","slug":"himachal-weather-report-for-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते तक साफ रहेगा प्रदेश का मौसम, अधिकतम तापमान लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते तक साफ रहेगा प्रदेश का मौसम, अधिकतम तापमान लुढ़का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हुआ है। तापमान में पिछले चौबीस घंटे में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान लगाया है कि 20 से 25 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीच गिरा है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शिमला का तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 29.3, भुंतर 27.0, कल्पा 15.8, धर्मशाला 23.8, ऊना 32.6, नाहन 28.2, केलांग 12.1, पालमपुर 25.5, सोलन 26.0, मनाली 18.2, कांगड़ा 29.6, मंडी 27.4, बिलासपुर 27.0, चंबा 26.2, डलहौजी 13.8 और कुफरी 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन