फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report: Cloudy in Shimla, weather in Himachal till 12 February

शिमला में छाए बादल, हिमाचल में 12 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 06 Feb 2020 07:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report: Cloudy in Shimla, weather in Himachal till 12 February
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम के समय बादल छा गए। शिमला में धुंध और बादल छाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।  हिमाचल के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 12 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 फरवरी को बर्फबारी के आसार जताए हैं। 10 फरवरी तक इन क्षेत्रों में भी धूप खिलने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन


 ऊना में अधिकतम तापमान 19.6, भुंतर में 18.1, कांगड़ा में 16.8, सुंदरनगर में 15.6, सोलन में 15.2, चंबा में 15.0, हमीरपुर में 14.5, नाहन में 14.8, बिलासपुर में 14.0, शिमला में 11.0, धर्मशाला में 9.2, डलहौजी में 3.6, कल्पा में 0.3 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय अभी भी प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

himachal weather report: Cloudy in Shimla, weather in Himachal till 12 February

केलांग                    - 12.6
कल्पा                    - 6.8
मनाली                  - 3.4
कुफरी                    - 1.2
डलहौजी                - 0.2
शिमला                    0.7

खराब मौसम के बीच बारिंग के लिए उड़ान रद्द

himachal weather report: Cloudy in Shimla, weather in Himachal till 12 February

खराब मौसम के कारण लाहौल की प्रस्तावित दो में से एक उड़ान को रद्द करना पड़ा है। गुरुवार को भुंतर-तांदी-डाइट के लिए पहली उड़ान भरी गई। लेकिन रोहतांग समेत घाटी में खराब मौसम के कारण भुंतर-बारिंग-भुंतर के बीच प्रस्तावित दूसरी उड़ान रद्द करनी पड़ी। अब यह उड़ान मौसम खुलने के बाद ही संभव हो पाएगी। भुंतर-तांदी-डाइट की उड़ान से पांच बच्चों समेत 41 यात्री रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक ने बताया कि 18 लोग भुंतर से तांदी डाइट और तांदी डाइट से 5 बच्चों समेत 18 लोग भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे।

जबकि, दोपहर बाद रोहतांग समेत लाहौल घाटी में खराब मौसम के कारण बारिंग की दूसरी उड़ान को रद्द किया गया। उड़ान को लेकर यात्री करीब चार घंटे तक बर्फबारी के बीच माइनस तापमान में बारिंग हेलीपैड में हेलीकाप्टर का इंतजार करते रहे। इसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे लेकिन उड़ान रद्द होने की सूचना के बाद यात्री मायूस होकर पैदल अपने घर लौट आए। अशोक ने बताया कि अब अगली उड़ान मौसम के मिजाज पर निर्भर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed