{"_id":"5feb2a2b8e052b5b940029af","slug":"himachal-weather-report-330-roads-closed-due-to-heavy-snowfall-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद धूप खिली पर दुश्वारियां जारी, तीन एनएच समेत बंद हैं 330 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद धूप खिली पर दुश्वारियां जारी, तीन एनएच समेत बंद हैं 330 सड़कें
Wed, 30 Dec 2020 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते दूसरे दिन मंगलवार को भी 3 एनएच जलोड़ी जोत, रोहतांग पास और एनएच 305 के अलावा राजमार्ग लाहौल-स्पीति-26 सहित 330 सडकें यातायात के लिए बंद रहीं। इससे परिवहन निगम के 211 रूट प्रभावित रहे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एचआरटीसी की करीब 97 बसें फंसी हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 73 सड़कें बंद हैं और 65 रूट प्रभावित रहे। चंबा और किन्नौर के भी दर्जनों रूट बंद रहे। कोहरा पड़ने से शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 बजे के बाद परिवहन सेवा शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान कम होगा।
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। करीब 10 हजार कर्मचारियों को फील्ड में बर्फ हटाने के काम में लगाया गया है। विभाग के इंजीनियर इन चीफ भुवन शर्मा ने बताया कि तीन दिन के भीतर सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
न्यू ईयर में दस हजार वाहन आर-पार होंगे अटल टनल से
मंडी रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि क्रिसमस के दिन रिकॉर्ड पांच हजार वाहनों की अटल टनल से आवाजाही हुई है। पुलिस जवानों ने माइनस 18 डिग्री तापमान पर अपनी ड्यूटी संजीदगी से निभाई। उन्होंने कहा कि अब नए साल पर दस हजार के करीब वाहनों के अटल टनल से आर-पार होने की संभावना है। टनल में सुरक्षा व्यवस्था और सर्विलांस कड़ा किया गया है।