फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Rainfall forecast in many parts of state for three days, orange alert of hailstorm in six di

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश के आसार, छह जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 05 May 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 08:18 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 6 से 8 मई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rainfall forecast in many parts of state for three days, orange alert of hailstorm in six di
हिमाचल में तीन दिन बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 6 से 8 मई तक प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई भागों में अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 6 मई के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 मई को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। धूप खिलने से ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दो दिन मौसम साफ रहने से ठंड में कमी आई है। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.7, सुंदरनगर 15.3, भुंतर 12.5, कल्पा 4.5, धर्मशाला 14.2, ऊना 18.0, नाहन 15.9, केलांग 2.7, पालमपुर 13.5, सोलन 11.4, मनाली 7.8, कांगड़ा 17.5, मंडी 15.6, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 17.0, चंबा 14.7, डलहौजी 9.5, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 5.7, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 8.0, सेऊबाग 11.0, धौलाकुआं 17.7, बरठीं 17.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 8.0 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

बारिश से हाईवे प्रबंधन को दो करोड़ की चपत
उधर, भारी बारिश से हाईवे प्रबंधन को नौ करोड़ की चपत लगी है। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढकोग, धरवाला, भरमौर, लूणा, चनेड़ और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश से हाईवे के डंगे गिरने और पहाड़ियां दरकने से हाईवे को नुकसान हुआ है। हाईवे प्रबंधन की ओर से अपने स्तर पर नुकसान का आकलन तैयार करवाकर रिपोर्ट प्रबंधन के आलाधिकारियों को भेज दी है। मौसम के खुलने पर प्रबंधन खस्ताहाल हाईवे की दशा सुधारने के लिए प्रयास करेगा। मुसलाधार बारिश ने भरमौर-पठानकोट हाईवे को अत्यधिक नुकसान पहुंचाया है। हाईवे पर धरवाला के पास 15 फीट लंबा कंकरीट का डंगा रावी नदी में समा गया। इसके अलावा ढकोग, भरमौर, लूणा, चनेड़ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद पहाड़ दरकने से हाईवे की टारिंग उखड़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
बिलासपुर             32.0
हमीरपुर                31.4
कांगड़ा                29.6
चंबा                  29.4
मंडी                  27.4
सोलन                26.0
धर्मशाला             25.0
मनाली                19.2
शिमला                 18.6



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed