फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain Likely Again in Himachal Pradesh from May 11 to 13; Clouds Hover Over Shimla on Friday

Himachal Weather: 11 से 13 मई तक हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश के आसार, शुक्रवार को शिमला में छाए बादल

Fri, 08 May 2026 10:23 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 08 May 2026 10:23 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को भी मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain Likely Again in Himachal Pradesh from May 11 to 13; Clouds Hover Over Shimla on Friday
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में वीरवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहे। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। मैदानी जिलों में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम पारा सामान्य से दस डिग्री कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। नौ और दस मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 से 13 मई तक फिर कई जगह बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


कुल्लू के बंजार उपमंडल की चार पंचायतों शरची, पेखड़ी, नौहांडा और तूंग में बुधवार शाम को ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलों से सेब, प्लम, नाशपाती, खुमानी और आड़ू को क्षति पहुंची है। गेहूं, जौ के अलावा सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से हेलनेट तक झुक गए। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी में वीरवार को मौसम साफ रहा। हालांकि धूप में अधिक तपिश नहीं रही। मई माह में भी प्रदेश में मौसम ठंडा बना हुआ है। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, धर्मशाला में 10.6, ऊना में 17.4, नाहन में 14.5, सोलन में 13.0, कांगड़ा में 15.7, मंडी में 14.6, बिलासपुर में 18.0, मनाली में 8.4 और कल्पा में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed