Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने बदली करवट, गिरे बर्फ के फाहे, शिमला में छाए बादल
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने करवट बदली है। शनिवार शाम को मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने करवट बदली है। शनिवार शाम को मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। जिला के पर्यटन कारोबारियों को बर्फबारी व किसान-बागवानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। कुल्लू-मनाली व लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। वहीं जिला प्रशासन ने मनाली–दारचा सड़क पर दिनांक 14 तथा 15 दिसंबर 2025 को रात 9:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। राजधानी शिमला व आसपास भागों में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं राज्य में 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, समदो, कुकुमसेरी का पारा माइनस में दर्ज किया गया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 2.6, कल्पा 2.8, धर्मशाला 7.2, ऊना 6.4, नाहन 10.0, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 4.4, कांगड़ा 7.4, मंडी 5.3, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 6.2, कुफरी 9.4, कुकुमसेरी -3.5, जुब्बड़हट्टी 8.4, नारकंडा 6.3, भरमाैर 8.9, रिकांगपिओ 4.9, सेऊबाग 1.2, बरठीं 5.6, समदो -2.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 5.7, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -6.2, नेरी 11.2 व बजाैरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानिए 19 दिसंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कुछ भागों में 13 व 14 दिसंबर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। लाहाैल-स्पीति, कुल्लू, किन्नाैर, चंबा और कांगड़ा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 15 से 19 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बिलासपुर में घना और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। आज भी कुछ स्थानों पर कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊंची पहाड़ियों और आसपास की मध्यम पहाड़ियों पर न्यूनतम तापमान अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राज्य के बाकी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।