फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, Rain and snowfall expected in mid and high hills areas, fog alert in three districts

Himachal Weather: हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 07 Dec 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद राजनीतिक दलों के जीत के जश्न में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खलल डाल सकती है। इन क्षेत्रों में 9 दिसंबर को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather, Rain and snowfall expected  in mid and high hills areas, fog alert in three districts
अटल टनल का नार्थ पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल सहित चंबा, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद बर्फबारी के आसार हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद राजनीतिक दलों के जीत के जश्न में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खलल डाल सकती है। इन क्षेत्रों में 9 दिसंबर को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। इससे मौसम में हल्की ठंडक बढ़ी है। वाहनों की आवाजाही भी धुंध पड़ने से प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 8 और 9 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। 10 दिसंबर से यहां मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि इन दिनों तापमान सामान्य के आसपास है। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7, सुंदरनगर 1.2, भुंतर 0.9, कल्पा 0.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 5.0, नाहन 11.3, केलांग माइनस 5.2, पालमपुर 4.5, सोलन 2.4, मनाली 1.0, कांगड़ा 5.4, मंडी 3.5, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.8, चंबा 3.8, डलहौजी 7.3, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 4.5, कुकुमसेरी माइनस 5.0, नारकंडा 4.0, कोटखाई 2.7, रिकांगपिओ 2.1, धौलाकुआं 6.0 और सराहन में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed