फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather news, Light snowfall in Rohtang Pass, sunshine in Shimla

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी, सैलानियों ने की खूब मस्ती

Mon, 17 Oct 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 07:28 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
Himachal Weather news, Light snowfall in Rohtang Pass, sunshine in Shimla
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतांग दर्रे पर सोमवार शाम को हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे को निहारने आए सैलानियों ने इस दौरान खूब मस्ती की। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। 19 और 20 अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश की चोटियों में मौसम बदलने और बर्फ गिरने से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल और चंद्राघाटी में ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.8, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर-कांगड़ा में 28.3, धर्मशाला में 27.5, सोलन में 26.0 और शिमला में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed