फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Mountains started scorching along with the plains, maximum mercury crossed 42 in Neri, chanc

Himachal Weather: मैदानों के साथ तपने लगे पहाड़, नेरी में अधिकतम तापमान 42 के पार, जानें माैसम पूर्वानुमान

Thu, 16 May 2024 05:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 05:28 PM IST
सार

प्रदेश में मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। नेरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Mountains started scorching along with the plains, maximum mercury crossed 42 in Neri, chanc
मैदानों के साथ तपने लगे पहाड़, चटक धूप से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। नेरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। वहीं बिलासपुर व ऊना में भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। ऊना जिले में बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के समय में लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। गुरुवार को जिले का पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में गर्मी के कारण लोग सुबह से ही घरों में  एसी व कूलर चलाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ गर्मी के राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। उधर, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। 

विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 22 मई तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में इन भागों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। वहीं मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 17 से 22 मई तक बारिश की संभावना है। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व किन्नाैर के कुछ भागों में 17 व 18 मई को अंधड़  का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
नेरी 42.1
चंबा 37.5
धर्मशाला 32.4
कांगड़ा 36.8
सेऊबाग 32.1
भुंतर 34.2
बजाैरा 34.0
सैंज 30.7
हमीरपुर 33.5
मंडी 37.0
बरठीं 38.2
सुंदरनगर 37.0
बिलासपुर 39.7
शिमला 27.6
जुब्बड़हट्टी 31.2
कसाैली 32.5
सोलन 32.7
केलांग 19.8
कल्पा 23.6

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0 , सुंदरनगर 15.9, भुंतर 13.2, कल्पा 8.8, धर्मशाला 21.5, ऊना 18.2, नाहन 20.3, केलांग 5.7, पालमपुर 18.0, सोलन 15.6 , मनाली 7.9, कांगड़ा 19.0, मंडी 16.0, बिलासपुर 17.3, हमीरपुर 15.7, चंबा 15.7, डलहाैजी 18.6, जुब्बड़हट्टी 19.4, कुफरी 15.1, कुकुमसेरी 6.2, नारकंडा 12.4, रिकांगपिओ 11.8, धाैलाकुआं 19.3, बरठीं 15.5, कसाैली 20.3, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 14.5, देहरा गोपीपुर 23.0, ताबो 7.7 और बजाैरा में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed