फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon weakened in Himachal, know weather forecast till July 6

Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानें 6 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान

Sat, 01 Jul 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Jul 2023 07:38 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon weakened in Himachal, know weather forecast till July 6
नालागढ़ में बारिश से बाजार में जलभराव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान कुछ भागों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


शनिवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। दोपहर के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। शनिवार को नाहन, नारकंड़ा, सोलन और बरठीं में हल्की बारिश हुई। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.8, ऊना में 33.6, हमीरपुर में 33.0, मंडी में 32.8, चंबा में 32.3, कांगड़ा में 31.7, नाहन में 28.7, सोलन में 28.3, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed