फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, Monsoon weakened in Himachal, know the weather forecast till August 7

Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानें सात अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान

Wed, 03 Aug 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

बुधवार को कुफरी, नारकंडा, जुब्बड़हट्टी और धौलाकुआं में बूंदाबांदी ही हुई। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन
Himachal Weather, Monsoon weakened in Himachal, know the weather forecast till August 7
हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। बुधवार को कुफरी, नारकंडा, जुब्बड़हट्टी और धौलाकुआं में बूंदाबांदी ही हुई। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।  गुरुवार को भी बूंदाबांदी के ही आसार हैं। पांच से सात अगस्त तक प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है। बुधवार शाम तक प्रदेश में 31 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कुल्लू जिले में 17, मंडी में नौ, सोलन में दो और चंबा-कांगड़ा-लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क बंद रही। जिला चंबा में 58 और कुल्लू में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। चंबा जिले में सात और लाहौल-स्पीति में एक पेयजल योजना भी प्रभावित चल रही है। प्रदेश में बुधवार को दो कच्चे मकान और छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। प्रदेश में जारी बरसात से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 60, 289 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया है। मैदानी जिलों में बारिश का दौर थमते ही अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


15 घंटे बाद बहाल हुआ भलेई-कोटी मार्ग
उधर, साढ़े 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और लेबर ने भलेई-कोटी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। विभाग ने लोगों से भूस्खलनग्रस्त क्षेत्र से गुजरते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि मंगलवार सायं 7:00 बजे पहाड़ का एक हिस्सा दरकने से भलेई-कोटी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी। मार्ग के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ दरका, उस समय सड़क से कोई नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर विभागीय मशीनरी पहुंच गई लेकिन बीचबीच में पहाड़ से होने वाले भूस्खलन के कारण रात के समय मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। बुधवार सुबह 6:00 बजे मार्ग बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ किया गया जिसे सुबह 10:30 बजे तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने लोगों से भूस्खलनग्रस्त क्षेत्र से गुजरते समय सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन



कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र                अधिकतम      न्यूनतम
ऊना               37.2            24.4
बिलासपुर         33.0            25.0
कांगड़ा            32.7            23.1
हमीरपुर           32.6            22.6
चंबा                 31.6           21.4
धर्मशाला           29.2          19.2
सोलन               29.1          20.4
नाहन                 28.1        23.3    
केलांग               25.8        10.4
कल्पा                24.2        12.6    
शिमला              22.7         17.0
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed