फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Maximum temperature in Shimla reached 21 degrees in November after six years

Himachal Weather: शिमला में छह साल बाद नवंबर में 21 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, जानें मौसम का पूर्वानुमान

Thu, 23 Nov 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 11:07 AM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को छह साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2017 में नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Maximum temperature in Shimla reached 21 degrees in November after six years
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को छह साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2017 में नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वर्ष 2018 से 2022 तक इस अवधि में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक ही दर्ज हुआ। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान भी नाहन के अलावा अन्य क्षेत्रों से अधिक रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी जिलों में दिन के समय धूप खिलने से रात को गर्म हवाएं पहाड़ों की ओर रुख करती है।

विज्ञापन


इसके चलते शिमला में न्यूनतम तापमान मैदानी जिलों के मुकाबले अधिक है। प्रदेश में 26 नवंबर से मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है। 28 नवंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। उधर, मंगलवार रात को उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 और समदो में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बीते दिनों बर्फबारी होने से मौसम में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ी है। इसके चलते यहां न्यूनतम तापमान अभी कम चल रहा है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। बुधवार को ऊना-चंबा में अधिकतम तापमान 25.4, कांगड़ा-भुंतर में 25.0, सुंदरनगर में 24.4, नाहन में 24.2, मंडी में 24.1, धर्मशाला में 24.0, सोलन में 22.7, शिमला में 21.0, मनाली में 17.5, कल्पा में 16.9, केलांग में 13.2 और कुकुमसेरी में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.2, मनाली में 2.7, भुंतर में 3.0, सुंदरनगर में 4.2, सोलन में 5.2, मंडी में 5.5, ऊना में 7.6, कांगड़ा में 8.6, धर्मशाला में 9.2 और शिमला में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में नवंबर के दौरान अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। एक से 22 नवंबर तक प्रदेश में 11 मिलीमीटर बारिश हुई, इस अवधि में 12.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed