फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: many roads blocked due to landslides, 116 people have died so far in monsoon

Himachal Weather: भूस्खलन से राज्य में 232 सड़कें बाधित, किन्नाैर में पहाड़ी दरकने का वीडियो वायरल

Sat, 19 Jul 2025 06:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 06:36 PM IST
सार

प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 18 जुलाई तक 116 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 209 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: many roads blocked due to landslides, 116 people have died so far in monsoon
किन्नाैर में दरकी पहाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद शनिवार दिन में माैसम साफ रहा। इससे बंद पड़ी सड़कों की बहाली के कार्य में मदद मिली। कुल्लू घाटी में करीब एक माह बाद मौसम खुला और धूप खिली। इससे प्रशासन के साथ किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली। उधर, शनिवार शाम 6:00 बजे तक राज्य में 146 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 28 बिजली ट्रांसफार्मर व 58 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 94 सड़कें व 40 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


किन्नाैर में समदो और शलखर के बीच एनएच पांच पर दरकी पहाड़ी
किन्नाैर जिले में पूह-काजा की ओर जाने वाले एनएच पांच पर समदो और शलखर के बीच सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। इस वजह से काजा की ओर जाने वाले लोगों को सुबह से समय परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की टीम ने मौके पर जाकर बंद एनएच को बहाल किया। उधर, एडीएम पूह रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह के समय समदो और शलखर के बीच भूस्खलन होने से एनएच बंद हो गया था, लेकिन अब बहाल हो गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1373 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 18 जुलाई तक 119 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 215 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 49 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1374 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 944 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1288 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,23,497.90 लाख रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन

25 जुलाई तक ऐसा रहेगा माैसम
बीते 24 घंटों के दाैरान हमीरपुर में 13.5, कसौली 5.0, जुब्बड़हट्टी 4.8, कोठी 4.0, सलापड़ 3.9, शिमला 3.6, घाघस 3.4 व  कुफरी में 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुछ स्थानों पर 25 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 21 व 22 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed