फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light snowfall on peaks including Rohtang, know imd forecast for a week

Himachal Weather: रोहतांग समेत चोटियों पर हल्की बर्फबारी, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Tue, 17 Feb 2026 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 09:50 PM IST
सार

प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। धर्मशाला में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Himachal Weather: Light snowfall on peaks including Rohtang, know imd forecast for a week
चोटियों पर हल्की बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। धर्मशाला में बादल छाए रहे। कुल्लू और लाहौल में मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से ठंडक बढ़ गई है। सूबे के मैदानी जिलों में मंगलवार को धूप खिली रही।

विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार को भी ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद 19 से 23 फरवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।   वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से उपमंडल आनी के बागीपुल के लिए औट-लुहरी-सैंज हाईवे से बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
विगत जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा बंद होने से बस सेवा ठप हो गई थी लेकिन अब मौसम सामान्य होने और दर्रा से बर्फ हटने के बाद निगम ने करीब 27 दिनों के बाद दोबारा बस सेवा को शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खुला और धूप खिली। खिली धूप के बीच पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की।  मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.2, कल्पा में 15.0, धर्मशाला में 20.0, ऊना में 28.7, नाहन में 24.3, सोलन में 23.5, मनाली में 16.0, कांगड़ा में 22.8 और मंडी में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed