{"_id":"64968d7ae49812fdc40cbe2c","slug":"himachal-weather-landslide-on-kalka-shimla-railway-track-all-trains-cancelled-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalka Shimla Railway: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर गिरा मलबा और पेड़, ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalka Shimla Railway: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर गिरा मलबा और पेड़, ट्रेनें रद्द
Sun, 25 Jun 2023 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:32 PM IST
सार
मूसलाधार बारिश के बाद गुम्मन, कोटी, सनवारा, धर्मपुर, बडोग और शोघी रेलवे स्टेशन के बीच भारी मात्रा में भूस्खलन के बाद रेल ट्रैक बाधित हो गया।
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल ट्रैक पर आया मलबा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद मलबा और पेड़ गिरने ट्रैक बाधित हो गया। इसके चलते इस सेक्शन में चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इससे ट्रेन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़। बुकिंग भी रद्द होने के बाद यात्रियों को बसों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। ट्रैक पर अधिकतर जगहों में मलबा और पत्थर समेत पेड़ गिरे थे।
विज्ञापन
वहीं कोटी रेलवे स्टेशन के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी रेलवे स्टेशन पर गया। इससे पूरा रेल ट्रैक ढक गया। मूसलाधार बारिश के कारण मलबा, पत्थर और पेड़ ट्रैक में आ जाने की सूचना विभिन्न स्टेशन मास्टर की ओर से अंबाला मंडल को दी गई। इसके बाद कालका से शिमला और शिमला से कालका आवागमन करने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुम्मन, कोटी, सनवारा, धर्मपुर, बडोग और शोघी रेलवे स्टेशन के बीच भारी मात्रा में भूस्खलन के बाद रेल ट्रैक बाधित हो गया। बारिश के बीच कालका से शिमला की ओर पहली ट्रेन चली। लेकिन यह ट्रेन गुम्मन रेलवे स्टेशन से पहले पेड़ गिरे होने के कारण बीच जंगल में ही फंसी रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भूस्खलन हो जाने के बाद रेलवे बोर्ड की टीम ने तुरंत इसे हटाने का कार्य किया।
विज्ञापन
लेकिन अन्य जगहों पर भी पेड़ और मलबा ट्रैक पर आ गिरे। इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। वहीं बारिश थमने के बाद रेलवे टीम ने ट्रैक को सुचारु करने का कार्य शुरु किया। मलबा हटाने के लिए बोर्ड टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि बारिश के बाद मलबा और पेड़ गिरने के कारण सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसकी सूचना उन्हें समय पर दी गई।
कालका-शिमला मार्ग की ये ट्रेनें हुईं रद्द
रेलवे बोर्ड की ओर से शनिवार को 04543, 72451, 52451, 52453, 04506, 52456, 72452, 52459, 52455, 04505, 04544, 52452, 52454, 52460 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। यह ट्रेनें शिमला से कालका और कालका से शिमला की ओर आवाजाही करती हैं, लेकिन ट्रैक के बाधित होने के चलते ट्रेन को कालका और शिमला रेलवे स्टेशन में रद्द करना पड़ा।