फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd Heavy rainfall alert in many parts of state, rains in Una

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, ऊना में झमाझम बरसे बादल

Wed, 17 Jul 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  ऊना में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे  झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd Heavy rainfall alert in many parts of state, rains in Una
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी आज सुबह से धुंध छाई रही। वहीं ऊना में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बुधवार सुबह भारी उमस के बीच जनजीवन प्रभावित रहा।

विज्ञापन


लेकिन दोपहर होते ही बारिश शुरू हुई, जिससे करीब 15 दिन का सूखा खत्म हुआ। लोगों ने भी बाहर निकलकर कई दिन बाद हुई बारिश का आनंद लिया। वहीं कृषि के लिहाज से भी यह बारिश किसी वरदान के कम नहीं मानी जा रही। गैर सिंचित इलाकों में मक्की की बिजाई के बाद से बारिश नहीं हुई। बुधवार को बारिश होने से फसलों की वृद्धि में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 18 से 21 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 23 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 

 

पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी
हिमाचल ट्रैफिक टूरिस्ट रेलवे पुलिस शिमला ने बरसात में पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार बरसात के चलते कुल्लू, मनाली, रोहतांग जाने वाली सड़कों में धुंध
, जगह-जगह भूस्खलन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

कहां कितनी बारिश
बीती रात को ओलिंडा में 94.6, श्रीनयना देवी 44.8, बैजनाथ 32.0, रायपुर मैदान 20.0, धर्मशाला 14.4, कांगड़ा 13.8, ब्राह्मणी 11.2, नाहन 10.0 व मंडी में 8.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 24.4, भुंतर 23.5, कल्पा 14.0, धर्मशाला 21.4, ऊना 24.4, नाहन 23.2, केलांग 13.7, पालमपुर 20.0, सोलन 22.0, मनाली 20.9, कांगड़ा 20.6, मंडी 26.6, बिलासपुर 25.1, हमीरपुर 26.3, चंबा 25.7, डलहौजी 16.0, कुफरी 16.5, नारकंडा 15.0, भरमौर 19.5, रिकांगपिओ 17.8, धौलाकुआं 26.2, बरठीं 24.1, कसौली 20.4, देहरा गोपीपुर 27.0, मशोबरा 18.0, सैंज 21.6 व बजौरा में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

निगुलसरी में फिर दरकी पहाड़ी
किन्नौर जिले में बारिश होने से एक बार फिर से निगुलसरी में भूस्खलन होना शुरू हो गया है। निगुलसरी में बुधवार सुबह के समय  पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। भूस्खलन से जेसीबी मशीन को नुकसान पहुंचा है। सुबह एनएच पांच निगुलसरी के पास बंद रहा, लेकिन अब बहाल कर दिया गया है। 

अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम तापमान 23.4, सुंदरनगर 32.2, भुंतर 35.0, धर्मशाला 28.5, ऊना 35.2, नाहन 29.0, मनाली 29.2, कांगड़ा 33.5, मंडी 32.2, बिलासपुर 32.7, हमीरपुर 32.3, चंबा 35.1, भरमौर 31.4, रिकांगपिओ 30.5, सेऊबाग 34.1, धौलाकुआं 30.2, बरठीं 31.8, ताबो 30.9 व बजौरा में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed