फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd heavy rainfall alert in isolated parts, many roads and 301 power transformers down

Himachal Weather: कुछ भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, 146 सड़कें व 301 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित

Mon, 19 Aug 2024 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 05:16 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 25 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd heavy rainfall alert in isolated parts, many roads and 301 power transformers down
हिमाचल में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 25 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 19 से 21 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते सोमवार सुबह 10:00 बजे तक 146 सड़कों पर यातायात ठप रहा। इसके अतिरिक्त 301 बिजली ट्रांसफार्मर व 20 जल आपूति योजनाएं ठप चल रही हैं। सबसे ज्यादा सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर शिमला, कुल्लू, मंडी जिले में प्रभावित हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत
चंबा जिले में लाहडू-नुरपूर मार्ग पर टिक्कर नाला में एक युवक की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मलबे के साथ खाई में चला गया। सोमवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकले सात दोस्तों की गाड़ी रविवार रात करीब 12:00 बजे टिक्कर नाला में कीचड़ में फंस गई। गाड़ी को कीचड़ से निकालने के लिए युवक धक्का देने के लिए बाहर निकले। इस दौरान मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। दौलतपुर ऊना निवासी जसबीर पुत्र जीत सिंह निवासी भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे के साथ बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खजांची मोहल्ला में कच्चे मकान की छत गिरी
वहीं नगर निगम धर्मशाला के खजांची मोहल्ला में सोमवार अल सुबह 4:00 बजे दो मंजिला कच्चे मकान की छत और दीवार गिरने से दो परिवार बाल-बाल बच गए। हादसे में दोनों परिवारों को लाखों रुपये को नुकसान हुआ है। परिवारों के सिर के ऊपर से छत भी छीन गई है।

विज्ञापन

चट्टान गिरने से दो घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
 मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी के समीप सोमवार सुबह चट्टान गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। लगभग दो घंटे तक सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। दोनों और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सड़क बहाल होने के बाद पुलिस को यातायात सुचारु करने मे खूब पसीना बहाना पड़ा।  सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे धुंधी के समीप एक बड़ी चट्टान पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आ गई। इससे अटल टनल होकर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली की और आ रहे पर्यटकों व आम यात्रियों को करीब दो घंटे तक फंसे रहना पड़ा। सीमा सड़क संगठन ने मशीनरी के माध्यम से चट्टान को तोड़कर यातायात बहाल किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल हो गया है। कुछ देर जाम लग गया था। यातायात अब सुचारू कर दिया गया है।

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान श्रीनयनादेवी में 142.6, बैजनाथ 120.0, गुलेर 78.4, घाघस 60.4, बिलासपुर सदर 60.2, जोगिंद्रनगर 57.0, भराड़ी 50.4, पालमपुर 47.0, कांगड़ा 44.0, धर्मशाला 42.6, शिमला 15.5, सुंदरनगर 31.6, चंबा 21.0, भरमौर 27.0 व बरठीं में 37.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में 16.5, सुंदरनगर 21.8, भुंतर 21.1, कल्पा 15.6, धर्मशाला 19.9, ऊना 23.2, नाहन 24.6, पालमपुर 19.0, सोलन 21.0, मनाली 18.7, कांगड़ा 21.8, मंडी 22.3, बिलासपुर 24.1, हमीरपुर 23.7, चंबा 22.5, कुफरी 15.9, नारकंडा 13.6, रिकांगपिओ 17.8, धौलाकुआं 26.8, पांवटा साहिब 27.0, देहरा गोपीपुर 26.0, नेरी 23.1 व सैंज में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed