फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: IMD Heatwave alert for three days in many parts of state, know forecast

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट, जानें छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Sat, 08 Jun 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर आज व कल अंधड़ चलने का अलर्ट है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: IMD Heatwave alert for three days in many parts of state, know forecast
हीटवेव अलर्ट - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ स्थानों पर आज व कल अंधड़ चलने का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ स्थानों पर शनिवार व रविवार को हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 से 12 जून तक कम ऊंचाई वाले भागों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, शनिवार दिन में राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। राज्य के सभी भागों में 10 से 14 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 15 जून के बाद प्री-मानसून की बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 16.0, कल्पा 10.2, धर्मशाला 21.4, ऊना 21.5, नाहन 22.9, केलांग 5.7, पालमपुर 17.5, सोलन 18.2, मनाली 12.3, , कांगड़ा 21.0, मंडी 19.4, बिलासपुर 21.1, हमीरपुर 20.2, चंबा 18.9, डलहौजी 17.8, जुब्बड़हट्टी 21.0, कुफरी 15.7, कुकुमसेरी 6.1, नारकंडा 12.2, रिकांगपिओ 13.2, धौलाकुआं 21.4, बरठीं 20.2, कसौली 20.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 15.5, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 9.1, मशोबरा 15.0, नेरी 25.3, सैंज 16.4 और बजौरा में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 40.2
धौलाकुआं 40.2
नेरी 39.1
बिलासपुर 38.4
हमीरपुर 37.1
नाहन 36.1
बरठीं 36.3
सुंदरनगर 35.8
सोलन 34.0
कांगड़ा 34.4
मंडी 33.6 
धर्मशाला 30.9
चंबा 30.1
रिकांगपिओ 30.0
शिमला 27.8
बजौरा 33.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed