फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall in many parts, Orange alert for thunderstorm and hailstorm

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक जारी रहेगी बारिश, छह जिलों में दो दिन अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

Tue, 27 May 2025 01:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 May 2025 01:42 PM IST
सार

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दाैर लगातार एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। छह जिलों के लिए दो अंधड़-ओलवृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall in many parts, Orange alert for thunderstorm and hailstorm
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दाैर लगातार एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में  अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज शिमला में भी हल्के बाद छाए हुए हैं। उधर, सोमवार को 13 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा।

विज्ञापन

जानें कितने दिन जारी रहेगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 2 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 27 मई को राज्य के मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों और ऊंचे पर्वतीय, निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 से 30 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। 31 मई से 2 जून तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगा ये बदलाव
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.0, भुंतर 21.0, कल्पा 13.0, ऊना 22.0, नाहन 19.5, केलांग 9.9, पालमपुर 20.0, सोलन 18.0, मनाली 16.7, कांगड़ा 22.6, मंडी 23.4, बिलासपुर 23.1, हमीरपुर 22.3, चंबा 21.2, डलहाैजी 16.4, जुब्बड़हट्टी 19.8, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 9.8, नारकंडा 12.5, भरमाैर 16.8, रिकांगपिओ 17.2, सेऊबाग 19.5, धाैलाकुआं 24.3, बरठीं 21.9, कसाैली 18.7, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 11.0, ताबो 8.1, नेरी 25.9 व बजाैरा में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज है। 

अधिकतम तापमान
ऊना            39.4
बिलासपुर 37.1
नेरी             36.7
सुंदरनगर 35.4
भुंतर            35.4
कांगड़ा 34.8
मंडी            34.8
बरठीं 34.4
धौलाकुआं 32.7
नाहन 30.4
धर्मशाला 30.1
सोलन 29.5
मनाली 28.0
शिमला 24.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed