फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of Rainfall in isolatest parts ,Tabo minimum temperature in minus

Himachal Weather: ताबो में माइनस में पहुंचा पारा, रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे; इतने दिन साफ रहेगा मौसम

Fri, 18 Oct 2024 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति )।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति )। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 11:12 PM IST
सार

प्रदेश के आठ जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उधर, ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of Rainfall in isolatest parts ,Tabo minimum temperature in minus
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शरद पूर्णिमा के बाद प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। स्पीति के ताबो में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया। वहीं, रोहतांग में दूसरे शुक्रवार को भी बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। 22 अक्तूबर से राज्य के ऊंचाई वाले कई हिस्सों में बारिश औ बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान ऊना में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को भी बर्फ के फाहे गिरे। वीरवार को भी रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे थे। कुल्लू और मनाली में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन ऊंची चाेटियों पर हल्के बादल छाने के बाद बर्फ के फाहे गिरे। इससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर सफेद चांदी बिछने के बाद देशभर से पर्यटक मनाली और लाहौल-स्पीति की वादियों का रुख करेंगे। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है। 23 अक्तूबर को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 24 अक्तूबर को भी प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर वर्षा हो सकती है तो कई जगह हिमपात भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 12.1, भुंतर 10.6, कल्पा 4.4, धर्मशाला 15.6, ऊना 14.6, नाहन 17.9, केलांग 2.1, पालमपुर 12.5, सोलन 10.4, मनाली 8.2, कांगड़ा 14.2, मंडी 15.5, बिलासपुर 16.5, चंबा 14.1, डलहाैजी 13.7, कुफरी 10.9, नारकंडा 7.9, कुकुमसेरी 1.6, रिकांगपिओ 7.7, धाैलाकुआं 16.7, कसाैली 15.0, पांवटा साहिब 19.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो  माइनस 0.9 व सैंज में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed