फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall continuously for six days in many parts

Himachal Weather: कई भागों में लगातार 4 जून तक बरसेंगे बादल, पांच जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 29 May 2025 02:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 May 2025 02:16 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rainfall continuously for six days in many parts
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान पालमपुर 31.6, मुरारी देवी 17.2, कटौला 13.0, सुजानपुर टिहरा 12.8, बिजाही 11.8, नाहन 10.8, स्लापड़ 10.5, शिमला 7.0, कांगड़ा 6.6, बजौरा  5.5 व पांवटा साहिब में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई। आज राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 30 मई से 4 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मई से 3 जून के दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मई व 1 जून के लिए चंबा, कागड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में भारी बारिश व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 18.4, भुंतर 15.1, कल्पा 8.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 20.4, नाहन 18.8, केलांग 6.3, पालमपुर 16.0, सोलन 15.0, मनाली 11.9, कांगड़ा 18.0, मंडी 19.8, बिलासपुर 19.3, हमीरपुर 20.0, चंबा 17.1, जुब्बड़हट्टी 16.9, कुफरी 11.3, कुकुमसेरी 9.4, नारकंडा 10.1, रिकांगपिओ 11.8, भरमाैर 14.2, सेऊबाग 19.0, बरठीं 19.0, कसाैली 20.6, पांवटा साहिब 24.0, ताबो 6.0 व बजाैरा में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मई में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश
प्रदेश में 1 से 29 मई तक सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 59.7 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 57 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 97, हमीरपुर 85, कांगड़ा 47, शिमला 31, सिरमाैर 231, सोलन 210 व ऊना में 146 फीसदी अधिक बारिश हुई। जबकि चंबा में सामान्य से 28, किन्नाैर 68, कुल्लू 43, लाहाैल-स्पीति 53 व मंडी में 1 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 40.6
नेरी 37.4
बिलासपुर 37.0
कांगड़ा 35.9
बरठीं 35.3
सुंदरनगर 35.1
मंडी 34.6
चंबा 33.4
भुंतर 32.2
कसौली 30.5
नाहन 29.7
सोलन 29.0
धर्मशाला 27.0
शिमला 24.4
मनाली 24.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed